जीआईपी (GIP) यानी द ग्रेट इंडिया प्लेस को अब बेचने की तैयारी है। ये मॉल बिकने जा रहा है। एक समय इसे देश का सबसे बड़ा मॉल कहा जाता था। यहां बड़ी संख्या में लोग शॉपिंग करने और घूमने आते हैं। इस मॉल में वंडर्स ऑफ वंडर के साथ मनोरंजन पार्क भी शामिल हैं। द ग्रेट इंडिया प्लेस (The Great India Place) को अप्पू घर ग्रुप और द यूनिटेक ग्रुप द्वारा डेवलेप किया गया था। इसका रख-रखाव एंटरटेनमेंट सिटी लिमिटेड द्वारा किया जाता है। यह नोएडा सेक्टर 18 (Noida sector 18) मेट्रो स्टेशन से सटे सेक्टर 38-ए में स्थित है
एंटरटेनमेंट सिटी लिमिटेड के प्रमोटर जो नोएडा में द ग्रेट इंडिया प्लेस, गार्डन्स गैलेरिया मॉल, वर्ल्ड्स ऑफ वंडर, एम्यूजमेंट पार्क और किडजानिया का संचालन करते हैं। अब पूरे 147 एकड़ के डेवलेपमेंट को बेचने की तैयारी कर रहे हैं। इसे बेचने के बाद जो रुपये आएंगे उसका इस्तेमाल इस कर्ज को चुकाने के लिए किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार एंटरटेनमेंट सिटी लिमिटेड के प्रमोटर जो नोएडा में द ग्रेट इंडिया प्लेस (The Great India Place), गार्डन्स गैलेरिया मॉल (Gardens Galleria Mall), वर्ल्ड्स ऑफ वंडर (Worlds of Wonder) एम्यूजमेंट पार्क (Amusement Park) और किडजानिया (Kidzania) का संचालन करते हैं। अब पूरे 147 एकड़ के डेवलेपमेंट को बेचने की तैयारी कर रहे हैं। इसे करीब 2 हजार करोड़ रुपये में बेचने के लिए बातचीत चल रही है। यहां की खाली जमीन को नया खरीदार आगे चलकर डेवलेप कर सकता है। यहां अभी करीब 1.7 मिलियन वर्ग फुट क्षेत्र डेवलेप करने के लिए उपलब्ध है। जो भी खरीदार इसे खरीदेगा वो इस खाली जमीन का इस्तेमाल आवासीय या कमर्शियल बिल्डिंग बनाने के लिए कर सकता है। जानकारों के मुताबिक ये जगह एनसीआर की प्रमुख जगहों में से एक है।
जानकार बताते हैं कि मॉल पर अभी पंजाब नेशनल बैंक का करीब 800 करोड़ रुपयों का कर्ज है। अभी 85 फीसदी मॉल भरा हुआ है। इसे बेचने के बाद जो रुपये आएंगे उसका इस्तेमाल इस कर्ज को चुकाने के लिए किया जाएगा।