अब भाजपा को लगा झटका। भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में कोटद्वार मेडिकल कॉलेज के बाबत शासन के रुख से नाराज हरक ने इस्तीफे की धमकी दे डाली। सुबोध उनियाल ने मनाने की कोशिश की। लेकिन वे नहीं माने। और कैबिनेट बैठक छोड़ कर निकल गए। उधर, विधायक उमेश शर्मा के भी समर्थन में इस्तीफा देने की खबर आ रही है।
चर्चा है कि हरक सिंह कांग्रेस में वापसी कर रहे हैं। कई दिनों से हरक सिंह की कांग्रेस में वापसी की चर्चा जोरों पर थी।