नेशन डायलॉग। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इन तस्वीरों और वीडियो के जरिए वह अपने रूटीन और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट देती हैं।
हाल में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने अपने शू कलेक्शन की झलक फैंस को दिखाई है। परिणीति के इतने बड़े कलेक्शन को देखकर फैंस भी हैरान हैं।
परिणीति चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बताया कि वह 5 मिनट में तैयार होती हैं। पहले तस्वीर में परिणीति को एक सोफा के पास खड़े हुए देखा जा सकता है। वो फोटो के लिए पोज दे रही हैं. वहीं, दूसरी तस्वीर में वह अपने लिए शू सिलेक्ट करने के प्रोसेस में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने बाथरोब पहना हुआ है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,’पांच मिनट में तैयार, मेरा प्रॉमिस है।
परिणीति चोपड़ा कि इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने कमेंट में लिखा,’बहुत जलन हो रही है.. मुझे ये चाहिए!!!’ परिणीति के भाई शिवांग चोपड़ा ने भी कमेंट में लिखा,’मुझे गर्व है। ‘ इनके अलावा, परिणीति चोपड़ा के फैंस ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किए हैं। एक फैन ने पूछा। ‘क्या आपको यकीन है कि आपको सिर्फ 5 मिनट लगेंगे?’ एक अन्य फैंस को लगा कि यह सिर्फ पैसे की बर्बादी है। उसने कमेंट किया, ‘सफेद जूतों के इतने जोड़े क्यों? बस पैसे की बर्बादी। ‘ एक तीसरे फैंस ने मजाक में कहा, ‘आपके पास जूतों का एक म्यूजियम है, परी।