हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गई लगती है-एसपी
मान मनौव्वल के बाद परिजन हुए दाह संस्कार को राजी
बस्ती, एजेंसी : नगर के युवा अधिवक्ता तथा भाजपा नेता गौरव जायसवाल की सोमवार की रात में शराब की एक दुकान के पास गोली मार कर निर्मम हत्या कर दिए जाने के बाद से ही नगर का माहौल गर्म हो गया। पुलिस विभाग में हडक़ंप मच गया। नगर में भी सनसनी फैल गई। गौरव जायसवाल के परिजन मंगलवार को दिन में काफी देर तक आरोपियों की गिरफ्तारी तक दाह संस्कार को राजी नही हो रहे थे परंतु प्रशासन के आश्वासन के बाद दाह संस्कार को राजी हुए। अधिवक्ता समुदाय ने भी सडक़ पर उतरकर आक्रोश व्यक्त किया। मुकदमा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध दर्ज किया गया है लेकिन पुलिस आरोपियों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगा रही है। मृतक नगरपालिक के अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल का भांजा है इसलिए भी पुलिस पर दबाव अधिक है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को रात साढ़े नौ के आसपास गौरव जायसवाल चिउरहा के निकट शराब पर किसी के बुलाने के बाद पहुचे थे। वहां मौजूद कुछ लोगों से उनका वाद विवाद हुआ। उसके बाद उन लोगों ने उन्हें दौड़ाकर मारा पीटा भी। गौरव जायसवाल ने छिपने का प्रयास किया लेकिन उन्हें नजदीक से सर में सटाकर गोली मार दी गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सडक़ पर उनकी खून से लथपथ लाश लोगों ने देखा। घटना की जानकारी मिलने के बाद माहौल काफी गर्म हो गया। परिजनों का कहना था वे दाह संस्कार तब तक नही करेंगे जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही हो जाती है। मृतक स्थानीय जिला न्यायालय में विधि व्यवसाय करते थे इसलिए अधिवक्ता समुदाय भी आक्रोशित है। अध्यक्ष अवनीश नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने सडक़ पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया तथा आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। मृतक के छोटे भाई राहुल जायसवाल ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को फांसी की सजा दी जाए तथा मुकदमा फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए। पुलिस अधीक्षक ने पहले ही कहा है कि गौरव को कुछ लोगों द्वारा फोन करके बुलाया गया था। योजनाबद्ध ढंग से की गई है हत्या। उन्होंने शीघ्र पर्दाफाश का आश्वासन दिया है।
एक जानकारी के अनुसार पुलिस को काफी हद तक आरोपियों के संबंध में जानकारी मिल चुकी है तथा कार्रवाई सम्भावित है।
अधिवक्ता व भाजपा नेता की घर से बुलाकर की गई हत्या
RELATED ARTICLES