पौड़ी। विरोध की आग सुलगने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष व भाजपा नेता यशपाल बेनाम
ने पुत्री मोनिका व मोनिस के विवाह को स्थगित कर दिया है। यह विवाह पौड़ी में 26 से 28 मई के बीच होना था। कार्ड बंट चुके थे। इस विवाह समारोह में प्रदेश भर के कई वीआईपी ने भी शिरकत करनी थी
विवाह में वर-वधु पक्ष के कई मेहमानों ने आना है ऐसे में कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है।
पूर्व विधायक बेनाम ने कहा,मैं एक जनप्रतिनिधि भी हूँ। माहौल न बिगड़े। शादी के लिए अनुकूल माहौल प्रतीत नहीं हो रहा है। पुलिस के साये में शादी होने का कोई तुक नहीं है।
बेनाम आगे कहते हैं, पौड़ी में तो ऐसा कुछ नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया में डर का माहौल बना दिया गया है। लोगों में यह डर घुस गया है कि विवाह में जाएंगे तो क्या होगा। खुशी के माहौल में कुछ गड़बड़ हो गयी तो क्या होगा।
बेनाम ने कहा कि उन्होंने पिता का फर्ज अदा किया। अब परिवार के लोग मिल बैठकर आगे की योजना बनाएंगे।