नेशन डायलॉग। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि आज अखिलेश यादव को बुलडोजर चलने पर बड़ी पीड़ा हो रही है।
सत्ता में रहते हुए उन्होंने माफियाओं की संपत्तियों को बनवाने का काम किया था, लेकिन उनके किए-कराए पर आज सीएम योगी आदित्यनाथ पानी फेर रहे हैं।
राकेश त्रिपाठी ने कहा कि माफियाओं की लगभग 16 सौ करोड़ की संपत्ति नेस्तनाबूद हो गई है। योगी आदित्यनाथ सरकार में माफियाओं की संपत्ति पर बुलडोजर इसी तरह चलता रहेगा।
ध्यान देने वाली बात है कि अखिलेश यादव ने लखनऊ में अयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में सीएम योगी आदित्यनाथ के अब्बाजान वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि इस सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बुलडोजर है।
इन्हें अपना चुनाव चिन्ह ”बुलडोजर” रख लेना चाहिए। हालांकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वर्तमान सरकार को ये भी इशारा दिया कि बुलडोजर में स्टीयरिंग होता है। स्टीयरिंग घूमाने पर वो दूसरी तरफ चलने लगता है।
मुख्यमंत्री आवास का भी नक्शा पास नहीं है। सपा सरकार आएगी तो अयोध्या में जो घर गिराए है, उन्हें वहीं घर दिया जाएगा। इस काम में शामिल अधिकारियों को भी बख्शा नहीं जाएगा।
उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव के बुलडोजर वाले बयान पर भाजपा ने कहा- बुलडोजर इसी तरह चलेगा
RELATED ARTICLES