नेशन डायलॉग। नेहरू युवा केंद्र पौड़ी द्वारा स्वच्छ भारत अभियान का शुभारंभ कण्डोलिया पार्क से किया गया। मुख्य अतिथि पौड़ी परिसर के निदेशक डा. आरएस नेगी द्वारा हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया।
स्वच्छता का संदेश देते हुए मुख्य अतिथि डा. आरएस नेगी ने कहा कि जब हम अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखेंगे तभी प्रकृति की सुन्दरता महसूस कर सकेंगे। हर युवा का यह दायित्व है कि वह अपने आस पास स्वच्छता रखे। प्लास्टिक का गलत तरीके से किया गया निस्तारण विभिन्न बिमारियों की उत्पत्ति करता हैं। प्लास्टिक कचरे का रिसाइकिल करना आवश्यक है। जिला युवा अधिकारी शैलेश भट्ट ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि पूरे भारत वर्ष में स्वच्छता कार्यक्रम की यह मुहिम 31 अक्टूबर तक चलाई जाएगी। अभियान के तहत विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा गांव-गांव व सार्वजनिक स्थलों आदि में क्लीन इंडिया अभियान चलाया जाएगा व लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक कर उन्हे क्लीन इंडिया जागरूकता अभियान का हिस्सा बनाया जाएगा साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के खतरों के प्रति भी जागरूक किया जायेगा। नेहरू युवा केंद्र पौड़ी को भारत सरकार
द्वारा 5,484 किलो प्लास्टिक का कूडा एकत्र करने का लक्ष्य दिया गया है। इस दौरान 50 किलो प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी लीलाधर पांडेय, कृष्ण सिंह, पंकज रावत, अंजना बिष्ट, पंकज नेगी, शालिनी पटवाल, वर्षा नेगी, युवराज सिंह बिष्ट, पारस रावत, शुभम बिष्ट, विवेक नेगी, अंशुल भट्ट, दिव्यांशु गुंसाई, शाहरूख अली आदि शामिल थे।