टाटा ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार (Cheapest Electric Car) टाटा टियागो EV (Tata Tiago EV) की लॉन्चिंग डेट से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ये इलेक्ट्रिक कार 28 सिंतबर को लॉन्च करेगी। ये देश की सबसे सस्ती कार भी होगी। टाटा टियागो देश की एंट्री लेवल ICE हैचबैक है। ऐसा ही इसका इलेक्ट्रिक वर्जन हो सकता है। माना जा रहा है कि इसमें टाटा टिगोर EV के जैसा पावरट्रेन मिल सकता है। अब तक इससे जुड़ी जो डिटेल सामने आई है उसके मुताबिक इसकी कीमत 10 लाख रुपए से कम हो सकती है। ऐसे में जो लोग अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार खरीदने का इंतजार कर रहे हैं उनका सपना 28 सितंबर को पूरा हो सकते है
टाटा टियागो EV को पहली बार ऑटो एक्सपो 2018 में शोकेस किया गया था। वहीं, इसके 2020 तक भारतीय बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद थी, लेकिन कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग को टाल दिया। हालांकि, टाटा नेक्सन EV, नेक्सन मैक्स EV और टिगोर EV को भारतीय बाजार में लॉन्च किया। अब टियागो EV भी लॉन्च करने को तैयार है। कंपनी ने ऑफिशियली इसे लेकर अब तक कोई जानकारी शेयर नहीं की है। ना ही इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस को लेकर कंपनी की तरफ से कोई डिटेल सामने आई है।