देहरादून। प्रदेश में करवा चौथ पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने चांद के दीदार व पूजा के बाद निर्जला व्रत तोड़ा। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में करवा चौथ व्रत कथा व भजन कीर्तन किये गए।
रात 8 बजे के बाद चांद के आने के बाद पूजा कार्य सम्पन्न किये गए। सीएम आवास में भी मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी ने धार्मिक रीति रिवाजों के साथ करवा चौथ पर्व मनाया।
सीएम धामी ने कहा कि आज प्रेम और अखंड सौभाग्य के महापर्व करवा चौथ पर प्रदेश में अनेक माताओं और बहनों ने अपने पतियों की दीर्घायु, आरोग्यपूर्ण एवं समृद्ध जीवन हेतु निर्जला व्रत रखा है। त्याग एवं समर्पण की प्रतिमूर्ति मातृशक्ति को सादर नमन, ईश्वर से आपकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण करने की प्रार्थना करता हूँ।