देहरादून: प्रदेश में मौसम के तेवर तल्ख बने हुए हैं। लगातार जारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं, नदियां उफान पर हैं। तापमान गिरने से ठिठुरन का अहसास होने लगा है।
इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाली सूचना दी है। मौसम विभाग राज्य में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश में कुमाऊं क्षेत्र के जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। 12 अक्टूबर तक राज्य में झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे जिन जिलों के लिए मुश्किल रहने वाले हैं। उनमें देहरादून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जैसे जिले शामिल हैं। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो 13 अक्टूबर से बरसात से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि उससे पहले 12 अक्टूबर तक राज्य में मानसून की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है।